बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से बह गईं खून की नदियां, दो की मौत, दो घायल
खगड़िया जिले के भरखंडी टोला में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 10:28 PM (IST)
खगड़िया [जेएनएन]। जिले में आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा भरखंडी टोला दहल गया, इस गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। ब
ता दें कि बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार को फसल काटने के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो लोग गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दो पक्षों में फसल काटने को लेकर पहले कहा सुनी हुई फिर बात मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी है। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और तहकीकात की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें