Move to Jagran APP

'हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा'

खगड़िया। जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:25 PM (IST)
'हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा'
'हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा'

खगड़िया। जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हिन्दी सम्मान और गर्व की भाषा है।

loksabha election banner

हिंदी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिन्दी की अनदेखी करना हमारी भूल है। उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा भी है। हिंदी हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। कहा, हिंदी ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. आमोद कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मो. सकील अंसारी, अभिजीत आनंद आदि मौजूद थे।

हमारे गोगरी संवाददाता के अनुसार हिंदी दिवस पर प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ अजय कुमार दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि हिंदी जनमानस की भाषा है। यह भाषा लोगों को जोड़ने का काम करती है। मौके पर उपस्थित सीओ कुमार र¨वद्रनाथ एवं बीइओ हरेंद्र रजक ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीयभाषा है। जिसका प्रयोग अधिक से अधिक किया जाना चाहिए। वहीं बीएओ राजेश कुमार ने हिन्दी भाषा की महत्ता पर चर्चा की। इस अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य परिषद के सचिव डॉ. सुनील कुमार मिश्र, डॉ. अमलेंदु कुमार ¨सह, बीआरपी डॉ. विजय कुमार, शिवनारायण रजक, चंद्रशेखर रजक, मो रिजवान अहमद, अशोक अविनाशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.