Move to Jagran APP

नेपाल में हो रही भारी बारिश से कोसी नदी में उफान

नेपाल स्थित कोसी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने से खगडिय़ा की कोसी व बागमती नदियों में उफान आ गया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 10:12 PM (IST)
नेपाल में हो रही भारी बारिश से कोसी नदी में उफान
नेपाल में हो रही भारी बारिश से कोसी नदी में उफान

खगडिय़ा [जेएनएन]।  नेपाल स्थित कोसी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने से खगडिय़ा की कोसी व बागमती नदियों में उफान आ गया है। मालूम हो कि शनिवार को बराह क्षेत्र से एक लाख 64 हजार 100 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ। जबकि भीमनगर बराज का डिस्चार्ज एक लाख 37 हजार 620 क्यूसेक दर्ज किया गया।

loksabha election banner

कोसी का जिले के बलतारा में बढऩा जारी है। यहां कोसी शनिवार को डेंजर लेवल से एक मीटर 15 सेमी ऊपर बह रही थी। खगडिय़ा स्थित बाढ़ नियंत्रण अंचल की रिपोर्ट के अनुसार कोसी के अभी और बढऩे के संकेत हैं।

बीते 24 घंटे में कोसी के जलस्तर में नौ सेमी की वृद्धि हुई है। वहीं बागमती के जलस्तर में भी जिले के संतोष स्लूईस के पास नौ सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि खारा धार स्लूईस के पास गंगा और खगडिय़ा रेलवे ब्रिज के समीप बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी नौ-नौ सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है।

जानकारी अनुसार चारों प्रमुख नदियों का बढऩा जारी है। कोसी और बागमती अभी डेंजर लेवल से ऊपर है। जबकि गंगा और बूढ़ी गंडक डेंजर लेवल से नीचे है।  

अधीक्षण अभियंता ने कहा-

जिले के सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं। कोसी के नेपाल स्थित जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण यहां की नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

-संजय रमण, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण अंचल, खगडिय़ा।

नदी     जलस्तर          डेंजर लेवल    

कोसी           

 बसुआ: 48.48    47.75              

 बलतारा: 35.00   33.85   

 कुरसेला: 29.55   30.00    

 बूढ़ी गंडक     

 खगडिय़ा: 35.69  36.58        

(रेलवे ब्रिज)      

 खगडिय़ा:  35.52 36.60   

 (एनएच ब्रिज): 

   बागमती              

 हायाघाट: 45.00    45.72         

 संतोष स्लूईस: 37.59  35.63     

(अलौली)            

गंगा  

मुंगेर: 37.27       39.33 

हाथीदह: 40.89     41.76  

खारा धार: 32.95  34.07  

(स्लूईस )  

नोट: केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय और बाढ़ नियंत्रण अंचल खगडिय़ा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार। जलस्तर मीटर में।            


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.