भाड़े के मकान में संचालित हो रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र
खगड़िया। माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र आज भी भाड़े के मकान में चल रहा है। यहां बुनियादी सुविधा का भी अभाव है। यह केंद्र आज भी खपरैल भवन में ही संचालित हो रहा है। यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवा की पोल खुल जाती है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:36 PM (IST)
खगड़िया। माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र आज भी भाड़े के मकान में चल रहा है। यहां बुनियादी सुविधा का भी अभाव है। यह केंद्र आज भी खपरैल भवन में ही संचालित हो रहा है। यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवा की पोल खुल जाती है। स्थानीय लोगों ने इस ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। परबत्ता सीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी मेहरा के कहा कि यहां भवन को लेकर भूमि की समस्या है। इसको लेकर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें