हैंडबॉल में हरियाणा और बिहार रेड की जीत
खगड़िया। बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में मानसी के ठाठा मैदान में चल रहे चार दिवसीय लम्हे कुमार मेमोरियल अंतरराज्यीय डे-नाइट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को महिला वर्ग में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को पराजित किया। हरियाणा ने 24 गोल और पश्चिम बंगाल ने 16 गोल दागा। दूसरे सेशन में हुए महिला वर्ग के मुकाबले में बिहार रेड ने बिहार ब्लू को पराजित किया। बिहार रेड ने 14 और ब्लू ने पांच गोल किया।

पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम ने बेहतर खेलते हुए बिहार ब्लू पर 24 गोल दागकर मुकाबले को 11 गोल से जीत लिया। पुरुष वर्ग के दूसरे सेशन में हरियाणा ने उड़ीसा को हराया। हरियाणा ने 24 और उड़ीसा ने छह गोल दागे। तीसरे सेशन के अंतिम मुकाबले में बिहार रेड ने पश्चिम बंगाल को आठ गोल से हरा दिया। बिहार रेड ने 32 गोल तथा बंगाल ने 24 गोल दागे।
रेफरी की भूमिका में जसवीर, कौशिक, सुनीता कुमारी, राजू कुमार, बरुण कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, रीतेश कुमार, अभिषेक सिन्हा मौजूद थे। इस मौके पर जेएनयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह, संजय कुमार पाठक, ए. मजूमदार, ब्रजकिशोर शर्मा आदि मौजूद थे।