कलश यात्रा के साथ गणपति महोत्सव आज से
खगड़िया। गणपति बप्पा मेला समिति मानसी के तव्वाधान में आयोजित गणपति महोत्सव को लेकर गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
खगड़िया। गणपति बप्पा मेला समिति मानसी के तव्वाधान में आयोजित गणपति महोत्सव को लेकर गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कलश शोभा यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय मेला का शुभांरभ हो जाएगा। कलश यात्रा सुबह 6 बजे निकाली जाएगी। आयोजन स्थल से यात्रा का शुभांरभ होगा। मानसी बाजार के आसपास क्षेत्र का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु
मटिहानी घाट पहुंचेंगे। जहां से जल भरकर वापस मंदिर आएंगे।कलश यात्रा पूरे विधि विधान से निकाली जाएगी। यात्रा में ढोल-नगाड़े के साथ- साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। जिस रास्ते से कलश यात्रा निकलेगी उसकी बुधवार को स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई की। कलश यात्रा के संपन्न होने बाद मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इधर, मेला को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जगह- जगह दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला समिति अध्यक्ष विजय कुमार ¨सह, सचिव अमित कुमार भास्कर ने बताया कि सुबह दस बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भगवान गणेश का पट खोल दिया जाएगा। मौके पर बबलू यादव, चंदन कुमार उर्फ डब्लू यादव, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, बिट्टू कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, राजा कुमार, मनीष कुमार, सुमित कुमार, सिन्टू कुमार आदि मौजूद थे।
=== ===