पेज तीन : राज्य स्तरीय फूटबॉल अंडर 14 व 17 प्रतियोगिता आयोजित
खगड़िया। कला संस्कृति युवा विभाग पटना की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 व 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच समस्तीपुर बनाम सारण के बीच खेला गया। उक्त मैच में सारण ने समस्तीपुर को एक गोल से पराजित कर दिया। सारण की ओर से मुन्नी कुमारी ने गोल दागे।
खगड़िया। कला संस्कृति युवा विभाग पटना की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 व 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच समस्तीपुर बनाम सारण के बीच खेला गया। उक्त मैच में सारण ने समस्तीपुर को एक गोल से पराजित कर दिया। सारण की ओर से मुन्नी कुमारी ने गोल दागे। दूसरा मैच खगड़िया बनाम सुपौल के बीच खेला गया। सुपौल टीम की खिलाड़ी प्रतियोग ने पेनाल्टी किक के सहारे एक गोल दागे। इस तरह सुपौल की टीम ने खगड़िया को एक गोल से पराजित किया। तीसरा मैच पश्चिमी चम्पारण बनाम सिवान के बीच खेला गया। सिवान की टीम ने दो गोल तो चम्पारण की टीम ने एक गोल दागे। सिवान की टीम एक गोल से जीत दर्ज कर ली। सिवान की खिलाड़ी मनीषा ने दो गोल व चम्पारण की रुपाणी ने एक गोल दागे। चौथा मैच पटना बनाम मुंगेर के बीच खेला गया। मुंगेर की रोशनी ने एक गोल दागकर पटना को हरा दिया। पांचवा मैच दरभंगा बनाम कटिहार के बीच खेला गया। कटिहार की टीम ने एक गोल से जीत हासिल कर ली। कटिहार की ओर से बसेरा ने एक गोल दागे। इसी तरह एकलव्य सिवान बनाम जिला सिवान के बीच खेले गए मैच में एकलव्य ने जिला सिवान को एक गोल से पराजित कर दिया। खगड़िया बनाम मुंगेर के बीच खेले गए मैच में मुंगेर की टीम ने एक गोल से जीत हासिल कर ली। इस मौके पर रेफरी के रुप में शंकर ¨सह व अक्षय कुमार मौजूद थे। उदघोषक के रुप में शिक्षक मनोज कुमार प्रतियोगिता में मौजूद थे। उदघोषक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़यों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाना है। उन्होंने जानकारी दिया कि मंगलवार को सेमीफइनल व फाइनल खेला जाएगा।
========