चारा और मिले कोरोना पॉजिटिव
खगड़िया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
खगड़िया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें गोगरी एवं परबत्ता प्रखंड के दो- दो लोग शामिल हैं। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 273 हो गई है। अब लगातार आवासित क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के साथ पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिससे आमलोगों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप है। तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव बड़ी संख्या में मिले हैं। बीते बुधवार को जहां 85 मिले थे, वहीं गुरुवार को 12 और अब शुक्रवार को भी चार मरीज मिले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें