गोगरी में बाढ़ का कहर शुरू, शारदा नगर का सड़क संपर्क हुआ भंग
खगड़िया। गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि के साथ ही अब बाढ़ का कहर आरंभ हो चुका है। गोगरी के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। रामपुर व शारदा नगर में लोगों के घरों तक पानी पहुंच चुका है।
खगड़िया। गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि के साथ ही अब बाढ़ का कहर आरंभ हो चुका है। गोगरी के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। रामपुर व शारदा नगर में लोगों के घरों तक पानी पहुंच चुका है। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के वार्ड नंबर- 11, शारदा नगर का सड़क संपर्क पूरी तरह से अनुमंडल मुख्यालय से भंग हो गया है। जीएन तटबंध के अंदर बसे शारदा नगर के कई घरों के दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। लोग आवश्यक समान के साथ सुरक्षित स्थान की तलाशी में दिखे। शारदा नगर का सड़क संपर्क भंग होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, सरकारी स्तर पर यहां एक नाव दिए गए हैं, जो शारदा नगर के पांच सौ लोगों के लिए काफी नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को भी एक से डेढ़ फीट पानी बढ़ा। यह हाल रहा, तो बुधवार से गुरुवार तक शारदा नगर के लोगों को घर खाली करना पर जाएगा। वहीं दूसरी ओर नपं के वार्ड- आठ स्थित मीरगंज गांव भी चारों तरफ से पानी से घिर चुका है। गांव की मुख्य सड़क पर पानी आ जाने से लोग मीरगंज ढाला के रास्ते आवागमन को विवश है। अगर पानी और बढ़ा तो इस सड़क होकर भी आवागमन बंद हो जाएगा। वहीं रामपुर पंचायत की रामपुर गांव भी चारों तरफ से गंगा के
पानी से घिर चुका है। गांव के पश्चिम में जीएन तटबंध के करीब बसे कुछेक घरों में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं पश्चिमी सड़क पर पानी आ गया है। इधर गोगरी पंचायत के इमादपुर, ¨बदटोली, लतामबाड़ी भी बाढ़ के
पानी से घिरने लगा है। दियारा क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसलें डूब गई है। किसान खेतों में लगी कच्ची फसल काटने को विवश हैं। जिसका उपयोग पशुचारा के रूप में किया जा रहा है। === ===