बूढ़ी गंडक उफान पर, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
खगड़िया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में हुई वृद्धि से बौरना, भदलय, इंगलिश बन्नी, धरमपुर बन्नी समेत
खगड़िया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में हुई वृद्धि से बौरना, भदलय, इंगलिश बन्नी, धरमपुर बन्नी समेत मुसहरी बन्नी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोगों के जेहन में वर्ष 2016 के बाढ़ की याद ताजा हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि से जीएन तटबंध के अंदर बाढ़ प्रवण क्षेत्र में पानी प्रवेश करने लगा है। बाढ़ के पानी से बन्नी पंचायत की चंडी टोला बहियार में सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब गई है। बाढ़ का पानी चंडी टोला बहियार होते हुए रेलवे गुमटी की ओर बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। पशुपालक पशुओं को ऊंचे स्थानों पर ले जा रहे हैं। पशुचारा का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं टेम्हा बन्नी घाट पर स्थिति भयावह होती जा रही है। इधर, गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की नजर है। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। == ====