बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा पर आंदोलन का निर्णय
खगड़िया। भाकपा कार्यालय परबत्ता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें माकपा, राजद, कांग्रेस, माले और जाप नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता माकपा अंचल मंत्री सुनील कुमार मंडल ने की। मौके पर उपस्थित सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज परबत्ता प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
खगड़िया। भाकपा कार्यालय परबत्ता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें माकपा, राजद, कांग्रेस, माले और जाप नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता माकपा अंचल मंत्री सुनील कुमार मंडल ने की। मौके पर उपस्थित सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज परबत्ता प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अंचल कार्यालय से लेकर सीएचसी तक में बिना 'चढ़ावा' दिए काम नहीं होता है। आमजन बेहाल हैं। प्रखंड के कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं, जिन्हें प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत मुहैया नहीं कराई गई है। बाढ़ पीड़ितों में त्राहिमाम है। लेकिन, प्रशासन कुंभकर्णी ¨नद्रा में है। मौके पर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भाकपा अंचल मंत्री कैलाश पासवान, विपिनचन्द्र मिश्र, वकील शर्मा, संजीव कुमार, सर्वोत्तम कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, बाबर अली, जाप नेता अखिलेश्वर दास समेत जीतेन्द्र यादव, प्रमोद चौधरी, मो. मुबारक आदि उपस्थित थे। ======