शारदा नगर के विस्थापितों के बीच चूड़ा-गुड़ बांटे गए
खगड़िया। बाढ़ से विस्थापित हुए परिवारों की स्थिति अब खराब होने लगी है। जिसे देखते हुए नपं प्रशासन की ओर से शनिवार को वार्ड 11, शारदा नगर के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के बीच राहत कार्य चलाया गया।
खगड़िया। बाढ़ से विस्थापित हुए परिवारों की स्थिति अब खराब होने लगी है। जिसे देखते हुए नपं प्रशासन की ओर से शनिवार को वार्ड 11, शारदा नगर के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के बीच राहत कार्य चलाया गया। नपं कार्यपालक अधिकारी राजेश व नपं अध्यक्ष शशिकला देवी के नेतृत्व में शारदा नगर के जीएन बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा-गुड़ का वितरण किया गया। मौके पर शारदा नगर के 55 परिवार को एक-एक किलोग्राम चूड़ा व ढाई सौ ग्राम गुड़ का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तपेंद्र ¨सह, राजकिशोर यादव, अबू मुहम्मद उर्फ गुदर सेठ, नरेश कुमार सुमन, मनोरंजन कुमार आदि मौजूद थे। कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि शारदा नगर के लोग पूर्ण रुप से बाढ़ प्रभावित हैं। मीरगंज में भी बाढ़ का पानी है। परंतु, लोग अभी विस्थापित नहीं हुए हैं। नपं अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के समक्ष रहने व भोजन की समस्या है। जिसे देखते हुए तत्काल राहत सामग्री दी जा रही है। प्लास्टिक सीट पूर्व में ही अंचल से मिल गया है। इस अवसर पर मायाराम, रुस्तम अली, दयानंद मंडल, ¨प्रस कुमार आदि भी उपस्थित थे।
=== ===