राहत की मांग को ले एनएच-31 किया जाम
खगड़िया। बाढ़ राहत की मांग को लेकर पीड़ितों ने शनिवार की दोपहर मोरकाही गांव के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया। बाढ़ पीड़ित अनुदान के तहत राशि उपलब्ध कराने और राहत सामग्री का अविलंब वितरण करने की मांग कर रहे थे। पीड़ितों ने जमकर नारेबाजी भी की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:07 PM (IST)
खगड़िया। बाढ़ राहत की मांग को लेकर पीड़ितों ने शनिवार की दोपहर मोरकाही गांव के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया। बाढ़ पीड़ित अनुदान के तहत राशि उपलब्ध कराने और राहत सामग्री का अविलंब वितरण करने की मांग कर रहे थे। पीड़ितों ने जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर सदर सीओ बीरबालक राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू पासवान दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। दोनों के समझाने-बुझाने बाद जाम हटा। सीओ ने कहा कि जो वास्तविक पीड़ित होंगे, उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें