Move to Jagran APP

सदर विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

खगड़िया। सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 08:49 PM (IST)
सदर विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
सदर विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

खगड़िया। सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुर्गापुर, रहीमपुर, अम्बा डीह, नन्हकू मंडल टोल, मोरकाही, चमन टोल आदि का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि उक्त जगहों पर गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक जगह से दूसरे जगहों पर जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को राहत सामग्री की जरूरत है। वहीं जहां-जहां बाढ़ है, वहां स्वास्थ्य समस्या भी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि सारी समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ पीड़ितों के

loksabha election banner

बीच राहत सामग्री व नाव की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सीएस ने भी मेडिकल टीम भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। =======


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.