Move to Jagran APP

टीकापुर में आग लगने से 25 घर जलकर राख

खगड़िया। खगड़िया-मुंगेर के सीमावर्ती टीकापुर-रीतलाल टोला में शुक्रवार की दोपहर भीषण अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:55 PM (IST)
टीकापुर में आग लगने से 25 घर जलकर राख
टीकापुर में आग लगने से 25 घर जलकर राख

खगड़िया। खगड़िया-मुंगेर के सीमावर्ती टीकापुर-रीतलाल टोला में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर गांव की ओर दौड़ने लगे। इधर, डीएम अनिरुद्ध कुमार के आदेश पर नगर थाना व अन्य जगहों से दमकल को रवाना किया गया। मुफस्सिल थाना पुलिस भी उक्त गांव की ओर रवाना हो गई। दुर्गम व गंगा किनारे सटे इस गांव में लगी आग पर ग्रामीणों व दमकल टीम के प्रयास से काबू पा लिया गया। कई ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में करीब 25 घर जलकर राख हो गए। एक घर से उठी चिगारी ने पछुआ हवा की शह पाकर 25 घरों को जलाकर राख कर डाला। एडीएम शत्रुजंय मिश्रा के अनुसार मामला मुंगेर जिले का है। बावजूद खगड़िया से अग्निशमन वाहन भेजे गए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार 25 घर जलने की खबर मिली है। वैसे पुलिस टीम के लौटने के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आग कैसे लगी इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.