दियारा में हुआ किसान चौपाल का आयोजन
खगड़िया। प्रखंड के दियारा में अवस्थित ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत में सोमवार को किसानों को वैज्ञानिक तरीक
खगड़िया।
प्रखंड के दियारा में अवस्थित ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत में सोमवार को किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती को लेकर जानकारी देने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद बीएओ संजय कुमार चौधरी ने किसानों को प्रखंड में सरकार की ओर से चलाए जा रहे कृषि योजना सहित कृषि उपकरण पर मिलने वाली अनुदान आदि की जानकारी दी। वहीं उन्होंने चलाए जा रहे कृषि योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिए। मौके पर मौजूद कृषि सलाहकार अमृतेश कुमार ¨सह ने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विधि से खेती करने पर खर्च कम और उत्पादन अधिक होता है। वहीं उन्होंने फसल में रासायनिक खाद के बदले बर्मी कम्पोस्ट डालने की सलाह दी। कहा कि इस खाद का प्रयोग करने पर उपज अच्छी होती है। वहीं कृषि समन्वयक बच्चन कुमार ने भी किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। मौके पर कृषि सलाहकार पंकज मणि, पंसस अनिल कुमार ¨सह आदि मौजूद थे।
========