मास्क लगाकर जाएं मतदान करने
खगड़िया। मतदान का प्रतिशत बढ़े इसे लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परबत्ता प्र
खगड़िया। मतदान का प्रतिशत बढ़े इसे लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परबत्ता प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान की बागडोर जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं के जिम्मे है। गांव-गांव, टोले-टोले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका असर अभी से दिखने लगा है। उम्मीद है कि तीन नवम्बर को ऐतिहासिक मतदान होगा।
कोलवारा पंचायत के कोलवारा गांव में जीविका दीदियों की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जीविका दीदियों ने मतदाताओं को आगामी तीन नवम्बर को मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचने को कहा। कहा कि मास्क लगाकर बूथों पर जाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना को लेकर बरती जानी वाली सावधानियों की जानकारी दी। मतदान को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। इस मौके पर मीना कुमारी, वीणा कुमारी, ललिता देवी, सुनीता देवी, मधु, नूतन शीला, सोनी, पंकज कुमार थे।