दियारा में चली गोलियां, दो गंभीर
खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में अवस्थित सरसवा गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष में चली गोलियों से दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का इलाज अलग-अलग निजी अस्पताल में चलने की सूचना है।
खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में अवस्थित सरसवा गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष में चली गोलियों से दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का इलाज अलग-अलग निजी अस्पताल में चलने की सूचना है। घायलों में सरसवा निवासी पोदारथ यादव के पुत्र अभिनंदन यादव व लक्ष्मी यादव के पुत्र संतोष यादव शामिल है। जानकारी के अनुसार संतोष यादव को पेट में व अभिनंदन यादव को कमर के नीचे गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान राजकुमार राज, मानसी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, चौथम थानाध्यक्ष गुंजन कुमार सहित कई पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन दोनों घायलों को अलग-अलग जगहों पर इलाज के लिए ले गया। घायलों में अभिनंदन को सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। सूत्रों की माने तो अभिनंदन यादव, संतोष यादव समेत अपने दरवाजे पर बैठे थे। घर के बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे। एक पटाखा सुभाष यादव के दरवाजे पर चला गया। इसी को लेकर बहस हुई। इतने में दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इधर थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक जख्मी की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
==========