Move to Jagran APP

अज्ञात महिला के साथ नवजात का शव बरामद

खगड़िया। जीआरपी महेशखूंट के द्वारा एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला और नवजात का शव बरामद किया गया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:26 PM (IST)
अज्ञात महिला के साथ नवजात का शव बरामद
अज्ञात महिला के साथ नवजात का शव बरामद

खगड़िया। जीआरपी महेशखूंट के द्वारा एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला और नवजात का शव बरामद किया गया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हुई थी। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। जानकारी अनुसार महेशखूंट रेलवे स्टेशन से पश्चिम पछियारी टोला जाने वाली रास्ते के निकट से महिला और नवजात का शव बरामद किया गया। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में प्राप्त हुआ है। रेल थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा पहचान के लिए उसे सुरक्षित रखा गया है। यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले पर से पर्दा हट जाएगा।

loksabha election banner

मालूम हो कि इस वर्ष पुलिस ने समसपुर गांव की एक महिला का शव सपहा के निकट से बरामद किया था। वहीं एक व्यक्ति को भीगिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति महिला की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दे रहा था।

== ====


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.