अपराधियों ने किसान को गोली मार किया जख्मी
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड में गैस गोदाम के पास सशस्त्र अपराधियों ने वासुदेवपुर पंचायत के बरैटा गांव निवासी किसान मुरारी यादव को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड में गैस गोदाम के पास सशस्त्र अपराधियों ने वासुदेवपुर पंचायत के बरैटा गांव निवासी किसान मुरारी यादव को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुरारी यादव को पांच गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने घायल मुरारी यादव को रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को मुरारी यादव अपने घर से रोज की तरह टहलते हुए 14 नंबर रोड के रास्ते जा रहे थे, कि, पूर्व से घात लगाए आधे दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। गोली की आवाज सुन जब तक स्थानीय लोग दौड़े, तक तक अपराधी भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस के सहयोग से घायल मुरारी यादव को रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। इलाज के क्रम में एसआइ सतीश कुमार ने अस्पताल पहुंच घायल का बयान रिकार्ड किया। जिसमें घायल ने गांव के ही पल्लव यादव, प्रियांशु यादव, सिपाही यादव, बीपी यादव, लालू यादव सहित अन्य दो अज्ञात के कांड में शामिल होने की बात कही।
एसआइ सतीश कुमार ने बताया कि मामला पूर्व से चले आ रहे विवाद का नतीजा है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी जारी है। === ===