देसी पिस्तौल व गोली के साथ एक गिरफ्तार
खगड़िया। गोगरी थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बौरना-नवटोलिया गांव से एक देसी पिस्तौल व
खगड़िया। गोगरी थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बौरना-नवटोलिया गांव से एक देसी पिस्तौल व छह जिदा कारतूस के साथ राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल प्रसाद के नेतृत्व में गोगरी व महेशखूंट पुलिस द्वारा बौरना-नवटोलिया गांव में प्रकाश यादव के घर शुक्रवार रात छापेमारी की गई।
जहां प्रकाश यादव के पुत्र राजेश यादव को एक देसी पिस्तौल व छह गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राजेश यादव बीते दिनों महेशखूंट में हुई गोलीबारी के मामले में नामजद आरोपित है। उसके पास से एक पिस्तौल व गोली बरामद किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर राजेश यादव को जेल भेज दिया गया है।