पुलिस ने देसी शराब भट्टी को किया ध्वस्त
खगड़िया। बेलदौर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में एक देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गय
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 07:12 PM (IST)
खगड़िया। बेलदौर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में एक देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने गैस सिलेंडर, बर्तन आदि बरामद किया। यह सफलता पुलिस को गुरुवार की दोपहर हाथ लगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीरनगरा-भोलादास बासा के बीच मिथिलेश यादव के बथान पर देसी शराब बनाया जा रहा है। बेलदौर पुलिस ने बिना देर किए छापेमारी की। वहां से डेढ़ लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। हालांकि इस धंधे में लिप्त लोग भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें