Move to Jagran APP

गोगरी सर्किल नंबर-एक का आतंक शैलेंद्र पिस्तौल और गोली के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र का आतंक कुख्यात शैलेंद्र यादव को पसराहा पुलिस ने शनिवार को ए

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:49 PM (IST)
गोगरी सर्किल नंबर-एक का आतंक शैलेंद्र पिस्तौल और गोली के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे
गोगरी सर्किल नंबर-एक का आतंक शैलेंद्र पिस्तौल और गोली के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र का आतंक कुख्यात शैलेंद्र यादव को पसराहा पुलिस ने शनिवार को एक पिस्तौल और 15 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर-एक स्थित बसुआ गांव से की गई है। शैलेंद्र यादव पर अकेले पसराहा थाना में हत्या, लूट, डकैती आदि के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। अन्य थाने में उसपर दर्ज मामले का पता लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गुप्त सूचना पर पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में बसुआ गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शैलेंद्र पकड़ा गया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। तलाशी में शैलेंद्र के पास से एक देसी पिस्तौल व 15 ¨जदा कारतूस बरामद किया गया।

कुछ माह पूर्व ही जेल से निकला था

संवाद सूत्र, गोगरी(खगड़िया): पसराहा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात शैलेंद्र यादव बसुआ गांव का रहने वाला है। इस बीच में वह लगातार गांव में गोलीबारी कर दहशत फैलाए हुए था। शैलेंद्र कुछ माह पूर्व ही जेल से निकला था। उसके बाद से पुन: आपराधिक गतिविधि में शामिल हो गया था। गत वर्ष 23 अक्टूबर की रात्रि बसुआ के 70 वर्षीय किसान गणेश यादव की हत्या मामले में भी वह नामजद है। गणेश यादव उसके विरोधी गुट के सगुन यादव का पिता था। सगुन आपराधिक मामले में जेल में बंद है। गत वर्ष फरवरी में मछुआरों को बंधक बना जलकर लूटकांड में भी शैलेंद्र यादव नामजद है। अक्टूबर 2018 में वह बेल पर जेल से छूटा और पुन: आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा।

कोट

'शैलेंद्र यादव की गिरफ्तारी पसराहा पुलिस की बड़ी सफलता है। वह गणेश यादव हत्याकांड सहित अन्य मामले में वांछित था। पुलिस पूछताछ में उससे अहम सुराग मिलने की संभावना है।'

= पीके झा, एसडीपीओ, गोगरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.