गोगरी में विधिक सहायता केंद्र का जिला जज ने किया उद्घाटन
खगड़िया। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोगों की सहायता को लेकर गोगरी प्रखंड कार्यालय प्रांगण में विध
खगड़िया। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोगों की सहायता को लेकर गोगरी प्रखंड कार्यालय प्रांगण में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन
शुक्रवार को किया गया। केंद्र का विधिवत उदघाटन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया सह जिला जज सुभाषचंद्र चौरसिया ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी समेत गोगरी
एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, बीडीओ अजय कुमार दास भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि
हर व्यक्ति के लिए कानूनी जानकारी रखना आवश्यक है। कानूनी जानकारी व जागरूकता से ही न्याय सुलभ होगा। विधिक सेवा प्राधिकार आमजन के हित में कार्य कर रही है तथा उसी के तहत विधिक सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। जिसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोग इस केंद्र से कानूनी जानकारी व सलाह ले सकेंगे। केंद्र में नियुक्त किए गए पारा विधिक स्वयंसेवक लोगों को कानूनी सलाह मुहैया कराएंगे। इस अवसर पर सीओ चंदन कुमार, बीसीओ किशलय कृष्ण, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रमुख श्रीकांत ¨सह, पूर्व मुखिया वकील यादव, विधिज्ञ संघ सचिव प्रियव्रत ¨सह, रामपुर मुखिया कृष्णानंद यादव, सरपंच नूर आलम, मंजेश यादव, मनोज मिश्र आदि उपस्थित थे।