महेशखूंट स्टेशन पर हो यात्री सुविधाओं का विस्तार
खगड़िया। महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को पूर्वोत्त
खगड़िया। महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य चन्दन कुमार ने की। बैठक में उपस्थित समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने कहा कि, संगठन रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया। वहीं इसके पैमाने का भी उल्लेख किया।
वहीं अध्यक्षता कर रहे जिप सदस्य चन्दन कुमार ने कहा कि महेशखूंट स्टेशन अंग्रेजों के जमाने का है। परंतु, यहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने जाम से मुक्ति के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। इस अवसर पर हाजीपुर से बरौनी, मोकामा से बरौनी, समस्तीपुर से बरौनी के बीच चलने वाली सभी डीएमयू व ईएमयू ट्रेनों को विस्तार कर उसे कटिहार तक चलाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा महेशखूंट स्टेशन पर आरक्षण की पूर्णकालिक व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी का प्रबंध की मांग भी की गई।बैठक में पंडित उदयकांत ठाकुर, गूदर सेठ, पुलकित गोस्वामी, मो. रिजवान अहमद, विशुनदेव पासवान, ¨वदेश्वरी साह, राजेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, परमानंद चौरसिया, सियाराम चौरसिया, वासुदेव केसरी, अशोक पासवान, विवेकानंद कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।