Move to Jagran APP

कल तक सताएगी ठंड, रविवार से बदलाव की उम्मीद

खगड़िया। ठंड से राहत नहीं है। गुरुवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापम

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:25 PM (IST)
कल तक सताएगी ठंड, रविवार से बदलाव की उम्मीद
कल तक सताएगी ठंड, रविवार से बदलाव की उम्मीद

खगड़िया। ठंड से राहत नहीं है। गुरुवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

loksabha election banner

गुरुवार को खगड़िया स्टेशन, बस पड़ाव, खगड़िया बाजार, महेशखूंट आसाम रोड चौराहा, नगर पंचायत गोगरी जमालपुर आदि में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ भाड़ कम दिखी। सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जो पर्याप्त नहीं है। अधिकांश जगहों पर लोग खुद अलाव जलाकर उसका सेवन करते दिखे। पछुआ हवा चलने से तापमान में लगातार गिरावट आने के कारण कनकनी बढ़ी है। लोग आवश्यक कार्य से ही बाजार निकल रहे हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ भाड़ कम दिखी। गर्म कपड़ों की दुकानों में खरीदारी को लेकर भीड़ देखी जा रही है। गोगरी नगर पंचायत में दो अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए थे लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। यहां एक स्थाई आश्रय स्थल कार्यरत है। खगड़िया बस पड़ाव पर एक आश्रय स्थल है। जहां रात होने पर जरूरतमंद रुकते हैं। प्रशासन की ओर से कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।

जदयू जिला महासचिव सुबोध गुप्ता, मनीष कुमार, अनंत कुमार ने प्रशासन से समुचित अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। खगड़िया नगर परिषद की ओर से वर्तमान में छह जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जबकि नगर परिषद में कुल वार्ड 26 हैं। नगर परिषद की ओर से बलुआही बस पड़ाव पर दो जगहों अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीनमुहानी के पास, राजेंद्र चौक, स्टेशन परिसर और सदर अस्पताल परिसर में एक-एक जगह पर अलाव की व्यवस्था है। ''फिलहाल नगर परिषद क्षेत्र में छह जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी।

राजीव कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया। ''रविवार से तापमान में बदलाव की उम्मीद है। रविवार से अधिकतम तापमान 24-25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार आठ से नौ किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।

डॉ. पूजा कुमारी, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.