Move to Jagran APP

टूटी सड़क पर बह रहा है नाला का पानी, महामारी की आशंका

खगड़िया। गोगरी जमालपुर नगर पंचायत का हाल बेहाल है। चहुंओर गंदगी और जल जमाव नगर पंचायत

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:16 AM (IST)
टूटी सड़क पर बह रहा है नाला का पानी, महामारी की आशंका
टूटी सड़क पर बह रहा है नाला का पानी, महामारी की आशंका

खगड़िया। गोगरी जमालपुर नगर पंचायत का हाल बेहाल है। चहुंओर गंदगी और जल जमाव नगर पंचायत की पहचान है। इस ओर न तो वार्ड पार्षद और न ही अन्य किसी का ध्यान है। नगर पंचायत वासी भगवान भरोसे रह रहे हैं। अगर बारिश हो जाए तो नगर पंचायत का अधिकांश हिस्सा झील में तब्दील हो जाता है।

loksabha election banner

बात अगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-17 की करें तो टूटी सड़क पर बह रहा गंदा पानी इसकी पहचान है। इससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल है। लोग नाकों पर रुमाल रखकर चलने को विवश हैं। लोगों ने इस सड़क की मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक ने पूर्व की सड़क को मरम्मत के नाम पर तहस-नहस कर रख दिया। लेकिन मरम्मत नहीं हुई और पूर्व की सड़क भी नहीं रही। अब पूरे वार्ड का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जल जमाव और बदबू से संक्रामक बीमारी का भय सता रहा है।

फोटो कोट के साथ

फोटो 3

इस वार्ड का भगवान ही मालिक है। भगवान भरोसे यहां के लोग रह रहे हैं। वार्ड नरक में तब्दील हो चुका है। नाक पर रुमाल रखकर घर से बाहर निकलते हैं।

मो. अरशद

फोटो 4

सड़क टूटी हुई है। नाला का पानी जमा होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मेरी बूढ़ी मां जल जमाव वाली सड़क पर गिर गई थी।

मो. कमालउद्दीन

फोटो 5

सड़े पानी से बदबू उठता है। कभी भी महामारी फैल सकती है। इस जगह जो दुकानें हैं वहां ग्राहक आना नहीं चाहते हैं।

मो. रिजवान

फोटो 6

जल जमाव के कारण मच्छर का प्रकोप है।

दिन में मच्छरदानी लगाकर रहना पड़ता है। काफी परेशानी हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। नाले के पानी के निकास का रास्ता नहीं है। जिससे जल जमाव होता है।

मुकेश कुमार

फोटो 7

वार्ड नंबर 17 पर किन्हीं का ध्यान नहीं है। यहां के वार्ड पार्षद को सरकारी नौकरी हो गई। कोई देखने-सुनने वाला नहीं है।

नागो शर्मा

फोटो 8

इस वार्ड को देखने की जिम्मेदारी दूसरे वार्ड के प्रतिनिधि को मौखिक रूप से दी गई है। लेकिन कोई देखने नहीं आते हैं। संक्रामक रोगों का डर सता रहा है। ब्लीचिग पाउडर का भी छिड़काव नहीं किया गया है।

अर्जुन तांती

कोट 9

उक्त वार्ड के पार्षद ने इस्तीफा दे दिया है। वहां नाला निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।

आदित्य कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत गोगरी जमालपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.