गोशाला मेला में दर्शकों की उमड़ी भीड़
खगड़िया। गोशाला मेला में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शकों ने आधी रात के बाद तक खेल
खगड़िया। गोशाला मेला में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शकों ने आधी रात के बाद तक खेल-तमाशा, भेलपुरी-बटाटापुरी एवं मीना बाजार का आनंद उठाया। मेला में लगे मारुति कुआं, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस झूला, टावर झूला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मीना बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ दिखी।
मेला को व्यवस्थित रखने में चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित, जेएसआइ उदय मंडल, टाइगर मोबाइल संजय कुमार, अमरदीप कुमार, रंजीत कुमार एवं विक्रम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसडीओ सह गोशाला कमेटी के पदेन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी मेला में कैंप किए रहे।
चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष एवं टाइगर मोबाइल को असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष शाम के छह बजे से रात्रि के 12 बजे तक मेला खासकर खेल तमाशा के गेट पर खड़ा होकर फ्री देखने वालों को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे।
इधर, गोशाला मेला संचालन समिति के अनुसार बुधवार को मेला का अंतिम दिन है।