जिला प्रशासन की व्हीलचेयर से दिव्यांग मतदाताओं ने डाले वोट
खगड़िया। जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई व्हील चेयर एवं ट्राइ साइकिल से दिव्यांग मतदाता
खगड़िया। जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई व्हील चेयर एवं ट्राइ साइकिल से दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले। स्काउट एंड गाइड की छात्र-छात्राओं ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने में मदद की। अलौली के एआरओ सह सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार एवं बीडीओ अजीत कुमार रोशन ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए ट्राइ साइकिल एवं व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं से मदद ली गई। मालूम हो कि जिले में 3935 दिव्यांग मतदाता हैं। जिनके लिए 95 ट्राइ साइकिल एवं व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया है। बीडीओ अजीत कुमार रोशन ने बताया कि जिस मतदान केंद्र पर दस से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं उनके लिए एक व्हीलचेयर एवं ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए ऑटो का भी इंतजाम किया गया था।