शहरी क्षेत्र के लोग मतदान के प्रति रहे उदासीन
खगड़िया। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति उदासीन देखा गया। ग्रामीण क्षेत्र की तुल
खगड़िया। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति उदासीन देखा गया। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार नजर नहीं आई। नगर परिषद क्षेत्र का कुछ ऐसा भी मतदान केंद्र नजर आया, जहां सुबह नौ बजे ही इक्का-दुक्का मतदाता नजर आए। लाल बाबू कन्या उच्च विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 164 एवं 163 पर सुबह नौ बजे इक्का दुक्का मतदाता नजर आए। वैसे मतदान केंद्र संख्या 164 के पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर 940 वोटर है। जिसमें 106 मतदाता मतदान कर चुके हैं। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि 9 बजे तक 56 महिला एवं 50 पुरुषों ने मतदान किया है। लाल बाबू कन्या उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 164 की भी यही स्थिति थी। जहां 9 बजे सुबह ही मतदान केंद्र सूना दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब मतदाता खाना बनाने व खाने के बाद वोट गिराने आएंगे।