अब किशोरियों को भी मिलेगा सूखा राशन
खगड़िया। सरकारी विद्यालय में दाखिला नहीं लेने वाली किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर स
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:45 PM (IST)
खगड़िया। सरकारी विद्यालय में दाखिला नहीं लेने वाली किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सबला योजना के तहत अब सूखा राशन दिया जाएगा। सीडीपीओ नीना सिंह के निर्देश पर आइसीडीएस कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सूची बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। महिला पर्यवेक्षिका नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी पूनम, मणिप्रभा अणु, शीला कुमारी, आशा देवी, तारा कुमारी, निशा कुमारी, संजीव कुमार, अरविद कुमार आदि उक्त सूची तैयार करने में लगे रहे। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बताया कि क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरुक करने के बाद सबला योजना की सूची तैयार कर रही है। जिसे जिला स्तर पर भेजा जाएगा। वहां से निर्देश प्राप्त होने के बाद इसे अमल में लाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें