'पहले मतदान, तब जलपान'
खगड़िया। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को विशाल मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। मतदाता
खगड़िया। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को विशाल मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरुकता रैली को समाहरणालय के निकट से बालक अरुण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, डीडीसी राम निरंजन सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार पियुष, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह, जिला जन शिक्षा के सचिव संजीव कुमार सिन्हा, पीडब्ल्यूडी कोषांग के चंद्रमोहन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी एवं शिक्षक शामिल थे। मतदाता जागरुकता रैली में पहले मतदान तब जलपान का उदघोष किया गया। वहीं, लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदान के समय मतदाता कौन, कौन सा पहचान पत्र ले जा सकते हैं इसकी भी जानकारी दी जा रही थी। मध्य विद्यालय सन्हौली, हाजीपुर के शिक्षकों ने भी शहर में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। जिसमें शिक्षका सुशीला कुमारी, पुनिता कुमारी, सोहन बसु, जयजय बाबू आदि शामिल थे।