अलौली विधानसभा में 31 मिक्स बूथ रहेगा
खगड़िया। अलौली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 31 मिक्स बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें आधे पुरुष एवं आधे महिला मतद
खगड़िया। अलौली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 31 मिक्स बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें आधे पुरुष एवं आधे महिला मतदान कर्मी बूथों का जिम्मा संभालेंगे। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अलौली विधानसभा में 252 बूथ है। जिसमें सर्वाधिक 114 मतदान केंद्र दो भवन वाला है। जबकि चार भवन वाला मतदान केंद्रों की संख्या आठ है। तीन भवन वाले बूथों की संख्या 44 है। जबकि 86 बूथ ऐसा है जहां एक ही भवन है। अलौली विधानसभा क्षेत्र में 1201 से 1500 मतदाता वाले मतदान केंद्रों की संख्या 39 है। जबकि 1001 से 1200 मतदाता वाले मतदान केंद्रों की संख्या 47 व 801 से 1000 मतदाता वाले मतदान केंद्रों की संख्या 102 है। 301 से 800 मतदाता वाले मतदान केंद्रों की संख्या 64 है। अलौली विधान सभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 27 सेक्टर पदाधिकारी एवं 99 पीसीसीपी गश्ती दल दंडाधिकारी रहेंगे। अलौली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत बूथ संख्या 130 एवं 145 को मॉडल बूथ बनाया जाएगा। जबकि 27 पर्दानशी बूथ रहेगा। अलौली विधानसभा क्षेत्र के बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध के लिए चार चेक प्वाइंट बनाया जाएगा।