ओले ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान
खगड़िया। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र में कहर बनकर बरसा ओला। महेशखूंट समेत गोगरी सर्किल न
खगड़िया। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र में कहर बनकर बरसा ओला। महेशखूंट समेत गोगरी सर्किल नंबर एक में ओलावृष्टि से करोड़ों की क्षति हुई है। हालत यह है कि किसान खून के आंसू बहा रहे हैं। खेतों में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। लेवा के किसान अरविद सिंह, दशरथ शर्मा, प्रकाश साव, नंदलाल पासवान, चंदर साव, मुस्तफा आलम, शकल देव शर्मा, जगदानी साव, लक्ष्मीकांत ठाकुर, सत्तो ठाकुर, अमर पासवान, भूषण सिंह, राजेश सिंह, वासुदेव साव, मोहन साव, कन्हैया मुनि, बृजलाल शर्मा, महेंद्र साव, रंजीत साव, विजय साव, संजय साव, पिटू मुनि, देवन पासवान आदि ने बताया कि ओला इतना बड़ा-बड़ा था कि एसवेस्टस, फूस और खपरैल मकान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। खेत में लगी गेहूं, मकई, केला, पपीता बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है। वहीं महेशखूंट बहियार में राजेश चौरसिया, रोहित चौरसिया, अमरेश चौरसिया के नेतृत्व में किसानों ने बर्बाद फसल को दिखाते हुए मुआवजे की मांग की है।