अलौली में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई
खगड़िया। अलौली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय हरिपुर के छात्र-छात्राओं की ओर से बुधवार को मतद
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 06:10 PM (IST)
खगड़िया। अलौली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय हरिपुर के छात्र-छात्राओं की ओर से बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर हरिपुर बाजार होते हुए निष्ठा हरिपुर तक पहुंची। इस मौके पर 'वोट हमारा अधिकार है' के नारे लगाए गए। रैली में प्रधानाध्यापक राजकुमार पासवान, विवेक कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें