यौन शोषण का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दो वर्षों से शादी का झांसा देकर एक नाबा
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:01 PM (IST)
खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दो वर्षों से शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया जा रहा था। जब अभिभावक को पता चला तो उक्त युवक पर पीड़िता ने शादी के लिए दवाब बनाया। परंतु, युवक शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बाद में बीते शनिवार को पीड़िता के पिता द्वारा महेशखूंट थाना में चैधा बन्नी के वीरचंद पटेल और प्रवीण कुमार को आरोपित बनाते हुए आवेदन दिया गया। महेशखूंट पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें