किसान की बेटी बनी दारोगा
खगड़िया। परबत्ता पंचायत के कर्णा गांव निवासी किसान दिनेश यादव की पुत्री रूबी कुमारी ने दारोग
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 05:59 PM (IST)
खगड़िया। परबत्ता पंचायत के कर्णा गांव निवासी किसान दिनेश यादव की पुत्री रूबी कुमारी ने दारोगा की परीक्षा में बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी मां सीता देवी गृहिणी हैं। रूबी अपने सभी भाई-बहन में बड़ी है। उन्होंने इंटर विद्यालय कन्हैयाचक से वर्ष 2006 में प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की। एसएम कॉलेज से बीएससी प्रथम श्रेणी से पास की। इसके बाद घर पर रहकर दारोगा परीक्षा की तैयारी की और सफलता का परचम लहराया। उन्होंने 'दैनिक जागरण' को बताया कि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें