सात दिवसीय रामकथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
खगड़िया। बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित सात दिवसीय रामकथा महोत्सव सह ज्ञान य
खगड़िया। बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित सात दिवसीय रामकथा महोत्सव सह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश में जल तिलाठी स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर से भरा गया। कलश यात्री बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यात्रा में दर्जनों बाइक व घोड़सवार शामिल होकर जय हनुमान, जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। इस दौरान कलश यात्रियों के सेवार्थ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यज्ञ को लेकर भव्य पंडाल के साथ- साथ मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कई जगहों पर भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि यज्ञ में मध्य प्रदेश के कथा वाचक संत सुश्री वर्षा नागर भाग ले रही है। यज्ञ की सफलता को लेकर मुखिया कुमारी बेबी रानी, सरपंच मधुबाला देवी समेत दर्जनों ग्रामीण लगे हुए हैं।