एनएच 107 पर भी किया प्रदर्शन
खगड़िया। 12 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की रसोइया ने क
खगड़िया। 12 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की रसोइया ने करुआमोड़ के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व कर रहे रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रानी देवी ने बताया कि काफी कम मानदेय में रसोइया से काम कराया जा रहा है। जिस कारण रसोइया के समक्ष भुखमरी की स्थिति है। इधर रसोइया के आंदोलन को माकपा के अंचल सचिव ललन प्रसाद रंजन ने भी समर्थन दिया। चौथम थानाध्यक्ष गुंजन कुमार के काफी समझाने के बाद रसोइयों ने जाम तोड़ा। इस मौके पर रसोइया संघ के सचिव नीतू देवी, ¨मटू देवी आदि मौजूद थे। इधर रसोइया के आंदोलन को समर्थन करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि रसोइया की मांग जायज है। मध्याह्न भोजन बंद होने से स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काफी प्रभावित हुई है। सरकार को जल्द से जल्द इस मामले में निर्णय लेना चाहिए।