लड़की ने दर्ज कराई केस तो सिपाही ने रचा ली शादी
खगड़िया। जमुई में प्रशिक्षु सिपाही कुंदन यादव पर जब 22 वर्षीय कविता ने केस दर्ज कराई, तो सिप
खगड़िया। जमुई में प्रशिक्षु सिपाही कुंदन यादव पर जब 22 वर्षीय कविता ने केस दर्ज कराई, तो सिपाही ने बलुआही ठाकुरबाड़ी में परिजनों के समक्ष कविता से 28 जनवरी 2019 को शादी रचा ली। शादी के पांच दिनों बाद ही कविता शनिवार को फिर महिला थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग करने लगी। थानाध्यक्ष किरण कुमारी के समक्ष कविता का कहना हुआ कि उसके पति शादी के बाद अपने घर भी नहीं ले गए। शादी के समय भी कुंदन उसके साथ मारपीट की। वह लालबाबू उच्च विद्यालय के समीप एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही है। जब उसे पैसों का अभाव हुआ तो कुंदन के मौसा ने पांच हजार दिया और चले गए। अब रोज सिपाही कुंदन फोन पर धमकी देता है कि तुम केस उठाओ। गाली-ग्लोज करने का भी कविता ने आरोप लगाया है। उसने पुलिस से पति को समझाने अथवा गिरफ्तार करने की मांग की है। मालूम हो कि खगड़िया में रहते कुंदन ने कविता से प्रेम किया। कविता का आरोप है कि कुंदन उसके साथ पति के रूप में रह रहा था। जब उसका जमुई में प्रशिक्षु सिपाही में तबादला हुआ तबसे वह शादी नहीं करने की जिद करने लगा। तब उसने महिला थाना में कुंदन के खिलाफ केस दर्ज करवाई। केस दर्ज होने के बाद परिजनों व पुलिस के दबाव में उसने उससे शादी तो कर ली, मगर एकबार फिर वह ब्लैकमेल करने लगा।
कोट
'कविता एकबार फिर उसके पास आई थी। वह पति को समझाने अथवा जेल भेजने की गुहार लगा रही थी। सिपाही को एक और मौका दिया गया है। बावजूद वह नहीं सुधरा तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।'
किरण कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना, खगड़िया।