Move to Jagran APP

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

खगड़िया। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में 102 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 07:12 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

खगड़िया। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में 102 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। धरना प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पटेल ने कहा कि अगर सात दिन के भीतर कोई ठोस वार्ता होती है, तो हड़ताल समाप्त हो सकती है। अगर वार्ता नहीं हुई तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 102 एंबुलेंस कर्मचारियों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, लेकिन वेतन 8 घंटे का ही दिया जाता है। कर्मचारियों से 14 से 15 महीने से मौखिक कार्य लिया जा रहा है। कर्मचारी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया एवं वेतन विवरण भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा के मद से लाखों रुपए की कटौती की गई। लेकिन कर्मचारियों के संबंधित कोष में जमा नहीं किया जाता है। इन कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता है। 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को दिपावली, दशहरा, तक, ईद आदि त्योहार में भी छुट्टी नहीं दी जाती है। बावजूद इसके इसका अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता है। वहीं, 102 एंबुलेंस वाहन खराब रहने पर कर्मचारियों का वेतन काट लिया जाता है। कहा, 07 फरवरी 2014 से लगातर 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा अक्टूबर- नवम्बर 2017 तक राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत ही रही है। इस बीच भी 12 घंटे ड्यूटी लिया गया। इस दौरान भी अवकाश नहीं दिया गया। इस मौके पर 102 एंबुलेंस कर्मचारी अमित कुमार, मो. साकिर आलम, विकास कुमार रंजन, मो. आजाद आलम, राजकिशोर राय, अजय कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.