ऐतिहासिक होगी जन आकांक्षा रैली: गुड्डू
खगड़िया। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
खगड़िया। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि तीन फरवरी को पटना में आयोजित जन आकांक्षा रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें खगड़िया से पांच हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ट्रेन से, बस और चार पहिया वाहन से पटना के लिए रवाना होंगे। जन आकांक्षा रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता ने इस अवसर पर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा, केंद्र सरकार की शासन शैली अघोषित आपातकाल की है। शीर्ष सरकारी मशीनरी 'बदले' की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जनता के मन की बात सुनने की बजाय सिर्फ अपनी मन की बात सुना रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजय कुमार, कुमोद कुमार ¨सह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कैलाश शर्मा, ई. राजीव रंजन, कुंदन कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, सूर्य नारायण वर्मा आदि मौजूद थे।