जन आकांक्षा रैली को ऐतिहासिक बनाने का लिया गया निर्णय
खगड़िया। तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर
खगड़िया। तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर बेलदौर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार ¨सह ने की। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रस्तावित आकांक्षा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को पटना ले जाने हेतु अपील किया गया। इसके सफलता को लेकर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पटना जाने हेतु निर्णय लिया गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जयकृष्ण ¨सह ने आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार स्वर्णकार के साथ पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार ¨सह, मो. मासूम, सुनील कुमार ¨सह, सुरेश प्रसाद गुप्ता के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।