Move to Jagran APP

रथ यात्रा के दूसरे दिन अलौली पहुंचा कांग्रेस का आमंत्रण रथ

खगड़िया। गुड्डू पासवान जागरण संवाददाता, खगड़िया: तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 08:42 PM (IST)
रथ यात्रा के दूसरे दिन अलौली पहुंचा कांग्रेस का आमंत्रण रथ
रथ यात्रा के दूसरे दिन अलौली पहुंचा कांग्रेस का आमंत्रण रथ

खगड़िया। गुड्डू पासवान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, खगड़िया: तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से Þआमंत्रण रथ यात्रा'के दूसरे दिन रथ अलौली प्रखंड के चातर, इचरूआ, अलौली चौक, रौन, हरिपुर, मेघौना आदि दर्जनों प्रमुख जगहों पर पहुंचा। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान का स्थानीय कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। अलौली चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि जन आकांक्षा रैली के माध्यम से किसान के मान सम्मान की लड़ाई, मजदूरों, छात्र-छात्राओं, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों की आवाज प्रभावी तरीके से रखी जाएगी। उन्होंने

किसान से जुडे मुद्दे कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बेहतर स्वास्थ्य- शिक्षा हेतु तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ विश्वासघात करने वाली, हर मोर्चे पर विफल राजग सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोकसभा चुनाव का जन आकांक्षा रैली से ही शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई से आमजन की खुशियां लूट गई है। देश में बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं का खुशियां मायूसी में बदल गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कांग्रेस को एक विचारधारा बताया। उन्होंने केंद्र की राजग सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।

श्री पासवान ने कहा है कि पूरे भारत की जन आकांक्षाओं में बिहार की जन आकांक्षा को भी आवाज देने वाली इस विशाल रैली में जुटने वाली लाखों लोगों की भीड़ का हिस्सा बनने अलौली से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस समर्थकों व महागठबंधन के सहयोगी दलों के लोग 3 फरवरी को पटना चलने का हमारा आमंत्रण स्वीकार करें। मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष सुजय कुमार ने अपील करते हुए कहा कि तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में भाग लें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो. खतिबुर्र रहमान, कुन्दन कुमार सिन्हा, रथयात्रा अभियान के संयोजक ई. राजीव कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार मिश्र, प्रवक्ता अरुण कुमार, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शेख शहाबूल, रामचन्द्र प्रसाद यादव, शशिभूषण ¨सह, इंद्रकांत यादव, प्रशांत कुमार सुमन, अलौली प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, राजनीति ¨सह, नवीन यादव, गायत्री भारती, मीना कुमारी, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, विद्यासागर पासवान, रामविलास पासवान, महेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.