एसपी ने आधे दर्जन थानाध्यक्षों को दी नई जिम्मेदारी
खगड़िया। एसपी मीनु कुमारी की ओर से आधे दर्जन थानाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं
खगड़िया। एसपी मीनु कुमारी की ओर से आधे दर्जन थानाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई को नये थानों में योगदान के आदेश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गंगौर ओपी अध्यक्ष गजेंद्र कुमार को पसराहा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बेलदौर थानाध्यक्ष बनाया गया है। शिवकुमार यादव को मानसी, राजीव कुमार रंजन को एससी-एसटी व रंजन कुमार को गंगौर ओपी अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई है। मनोज कुमार को भरतखंड, पवन कुमार को पौड़ा, मनीष आनंद को बहादुरपुर व अशोक कुमार ¨सह को अमौसी पिकेट प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह बीरबल कुमार राय को गोगरी, कपिलदेव कुमार को अलौली व जयप्रकाश यादव को नगर थाना में सहायक दारोगा के रूप में योगदान के आदेश दिए गये हैं।