जाप खगड़िया से लड़ेगी लोकसभा चुनाव: पप्पू यादव
खगड़िया। जिले के बलतारा गांव में शनिवार को मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सं
खगड़िया। जिले के बलतारा गांव में शनिवार को मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एलान किया कि जाप हर हाल में मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जाप के राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस बात से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को रोकना चाहते हैं, तो कांग्रेस को अलग कर कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस को आंख दिखाने वालों को सावधान भी किया। कहा, अलग-अलग चुनाव लड़ें, तो हकीकत का पता चल जाएगा।
मधेपुरा सांसद और जाप के राष्ट्रीय संरक्षक ने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, दुष्कर्म, लूट की घटनाएं बढ़ी है। व्यवसायी से लेकर आमजन तक सुरक्षित नहीं हैं। सिस्टम ध्वस्त हो गया है और नीतीश सरकार किस शांति की बात कर रही है? सुरक्षा मुद्दा क्यों नहीं है? उन्होंने लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। बोले, एक दही-चूड़ा और तिलकुट खाने में व्यस्त हैं, तो एक पैर छूने में लगे हुए हैं। किसानों, युवाओं से इन्हें कोई मतलब नहीं है। राजनीति में माफिया का दखल बढ़ा है।
इस अवसर पर जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र ¨सह त्यागी, जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह, नगर पार्षद रणवीर कुमार, शिवराज यादव, जाप जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव आदि उपस्थित थे।