महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
खगड़िया। महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिरण ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली
खगड़िया। महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिरण ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी शुक्रवार की संध्या मिली। राजकिरण ठाकुर ने इसकी सूचना मोबाइल से बेलदौर थाना के दारोगा कमल ¨सह को दी है। राजकिरण ठाकुर ने कहा है कि उनके पति अजय ठाकुर द्वारा दिए गए आवेदन की जांच पड़ताल करने शुक्रवार को बेलदौर पुलिस उनके पचाठ स्थित घर पर पहुंची थी। मालूम हो कि अजय ठाकुर 4 जनवरी को बेलदौर थाना में एक आवेदन देकर अपनी बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप
गांव के ही पाचो यादव समेत तीन लोगों पर लगाया था। जिसकी जांच में शुक्रवार की दोपहर बेलदौर पुलिस पहुंची थी। जानकारी अनुसार पुलिस के जाने बाद पाचो यादव देसी कट्टा के साथ कांग्रेस नेत्री के घर पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दारोगा कमल ¨सह ने बताया कि वे पूर्व में दिए गए आवेदन के मामले में जांच को लेकर पचाठ गए थे। सूचना मिली है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपित ने गाली-गलौज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।