खगड़िया बंद आज, आपातकालीन सेवा को रखा गया है मुक्त
खगड़िया। ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में वाम दलों ने बुधवार को बिहार बंद का कॉल दिया
खगड़िया। ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में वाम दलों ने बुधवार को बिहार बंद का कॉल दिया है। इसको लेकर खगड़िया बंद का आह्वान भाकपा, माकपा, माले, एसयूसीआइ और स्वराज अभियान की ओर से किया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। माकपा के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, मध्याह्न भोजन से संबंधित रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। लेकिन सूबे की सरकार इनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बदले उपेक्षा की नीति अपना रही है। ट्रेड यूनियन हड़ताल और आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा रसोइया की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बुधवार को खगड़िया बंद का आह्वान किया गया है। जबकि भाकपा जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद ¨सह ने बंद को सफल बनाने की अपील व्यवसायियों और बाजारवासियों से की है। उन्होंने कहा है कि हक-हकूक की इस लड़ाई को सफल बनाएं। माले नेता सुभाष ¨सह ने भी जिलेवासियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।
रेल को रखा गया है बंद से अलग
बंद से रेल को अलग रखा गया है। यह राहत की बात है। भाकपा जिलामंत्री ने कहा कि अभी कई तरह की परीक्षा चल रही है। इन सब बातों को देखते हुए रेल को बंद से अलग रखा गया है। कहने का मतलब रेल परिचालन डिस्टर्ब नहीं होगा। आपातकालीन सेवा को भी मुक्त रखा गया है। एंबुलेंस, दुग्ध वाहन आदि को बंद से अलग रखा गया है।
सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान
अगर बुधवार को सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। आपको एनएच 31, 107 और महेशखूंट-अगुवानी पथ पर जगह-जगह व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद ही सड़क मार्ग से आवागमन की कोशिश करें। वाम दलों की ओर से सड़क जाम की घोषणा की गई है। 10 से 12 बजे दिन तक सड़क जाम रखा जाएगा।
घोषणा: यहां-यहां किया जाएगा सड़क जाम
वाम दलों के नेताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय में एनएच-31 बस पड़ाव के पास जाम किया जाएगा। जबकि महेशखूंट में एनएच-31, 107 और महेशखूंट-अगुवानी पथ के संगम स्थल आसाम रोड चौराहा को जाम किया जाएगा। एनएच-107 को जीरो माइल चौक पर जाम किया जाएगा। महेशखूंट-अगुवानी पथ को भी जमालपुर और परबत्ता में जाम रखा जाएगा।