आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी प्रभारी का किया घेराव
खगड़िया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) अलौली के तत्वाधान में हड़ताल के 15वें दि
खगड़िया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) अलौली के तत्वाधान में हड़ताल के 15वें दिन चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष कुमार का पीएचसी अलौली में घेराव किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सभी धरना पर बैठ गए।
जिसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए किरणदेव यादव ने कहा कि राज्यव्यापी आह्वान पर हड़ताल के 15 दिन गुजरने के बावजूद सरकार की हठधर्मिता सामने है। कहा,17 दिसंबर को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन सभी पीएचसी में किया जायेगा। 21 दिसंबर को पीएचसी के समीप मुख्य सड़क जाम किया जायेगा तथा 27 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन किया जायेगा। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरे चरण में आंदोलन और उग्र होगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक समझौता करें। इस अवसर पर सामो देवी, उषा देवी, किरणमाला, आशा, इंदु, अनिता, प्रभा, पूनम, सीमा, सुनीता, किरण, ¨रकू, रंजू, सुशीला, गंगा, ¨डपल मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग की।