उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ ही छठ संपन्न
खगड़िया। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण करने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व छठ हर्षोउल्लास व
खगड़िया। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण करने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व छठ हर्षोउल्लास व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित तालाब में एक साथ लगभग छह हजार छठ व्रतीयों ने भगवान भास्कर की पूजा की। छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई थी। जिससे घाट का ²श्य मनमोहक लग रहा था। घाट पर छठ मैया के गीत से चारों ओर भक्तिमय महौल हो गया था। इसी तरह कोसी नदी के किनारे उसराहा, डुमरी, कामा स्थान मुसहरी, पचाढ़, इतमादी सहित अन्य घाटों पर छठ मां की आराधना करने के लिए छठ व्रतियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। काली कोसी नदी के तट के किनारे माली, कैंजरी गांव मे छठ व्रतियों ने श्रद्धापूर्वक छठ पूजा की। प्रखंड के महिनाथ नगर में घाट की अनुपलब्धा रहने के कारण कृत्रिम घाट बनाकर बो¨रग के सहारे पानी भर कर छठ का पर्व संपन्न किया। छठ को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोसी नदी किनारे बने छठ घाट पर मोटर चलित नाव से गोताखोर लगातार गश्त लगाते रहे। बीडीओ शशि भुषण, सीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार लगातार विभिन्न घाटों का जायजा लेते रहे।